Health tips: आपका हेल्दी या फिर अनहेल्दी डाइट प्लान आपके दिल की सेहत को अच्छी या फिर बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है. यही वजह है कि अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं. खाने-पीने की कुछ चीजें आपकी हार्ट हेल्थ को डैमेज कर सकती हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें समय रहते या तो अपने डाइट प्लान से बाहर निकाल देना चाहिए या फिर उनके सेवन को लिमिटेड कर देना चाहिए.
जीवनशैली में लाएं बदलाव
- नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं. चाहे जागिंग करें, व्यायाम या ट्रेडमिल, ध्यान रखें कि शारीरिक गतिविधि चार किलोमीटर तेज सैर के बराबर हो
- चार व्हाइट्स से दूरी बनाएं. शक्कर, सफेद चावल, आलू और मैदा का उपयोग सीमित करें. अगर डायबिटीज है तो इन चीजों को बिल्कुल छोड़ दें
- दिन में केवल 15 मिली तेल का ही उपयोग करें
- जमने वाली वसा यानी वनस्पति घी या मक्खन उपयोग में न लाएं
- हर छह महीने में खाने वाला तेल बदलें
- पोषक और संतुलित आहार लें
- वजन नियंत्रण में रखें
- धूमपान, अल्कोहल और तंबाकू का सेवन न करें
इसे भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल