Holi 2026: आज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं. हर तरफ रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशावासियों को होली की शुभकामनाएं दी.
राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी होली की शुभकामनाएं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है. मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें.’
उपराष्ट्रपति दी होली की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है, जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश का प्रतीक है.
उन्होंने आगे लिखा, “हमारी समृद्ध परंपराओं में गहराई से जुड़ी होली भाईचारे, आपसी सम्मान और साझा खुशी को दिखाती है जो हमारे समाज के ताने-बाने को मजबूत करती है. होली के रंग हर दिल को खुशी और नई ऊर्जा से भर दें. यह त्योहार हमें सद्भाव फैलाने और अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण व ‘विकसित भारत’ के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा दे.
पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं दी है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है. यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है. हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है.’
गृहमंत्री अमित शाह ने दी होली की शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने दी होली की शुभकामनाएं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.
इसे भी पढे़ं:-देशभर में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है होली, पारंपरिक गीतों के साथ लोग जश्न में सराबोर