सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, आज भरेंगे नामांकन

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय है. वे आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव नामांकन भरेंगे. नीतीश कुमार आज अपने समर्थकों के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे बिहार विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे नामांकन भरकर चुनाव संबंधी औपचारिकताएं पूरी करेंगे. नीतीश कुमार के अलावा अन्य उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा भी नामांकन भरेंगे.

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

CM की रेस में BJP के नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे चल रहा है. नित्यानंद राय यादव समुदाय से आने हैं और इस वक्त केंद्र में राज्यमंत्री हैं. बिहार चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारें में इनकी बड़ी भूमिका रही थी. वहीं, दूसरा नाम सम्राट चौधरी का है. कुशवाहा समुदाय से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी का बड़ा चेहरा है और तीसरा नाम हर बार की तरह चौकाने वाला हो सकता है. बीजेपी अति-पिछड़ा से आने वाली किसी महिला पर दांव लगाकर सीएम बना सकती है. इसके अलावा भी कुछ चेहरे हैं जो सीएम की रेस में चल रहे हैं. लेकिन एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी आलाकमान यहां भी चौंका सकती है.

बिहार की नई सरकार का ऐसे होगा गठन

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में उनके बेटे निशांत कुमार की एंट्री होने जा रही है. सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को जेडीयू कोटे से एमएलसी बनाकर नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. जेडीयू निशांत को नीतीश का सियासी उत्तराधिकारी घोषित करना चाहती है. इसके पीछे सबसे बड़ा मकसद नीतीश कुमार के EBC वोटरों को जोड़े रखना है. निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबर सामने आने के बाद से जेडीयू कार्यकर्ताओं को जोश हाई है. कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. जेडीयू कोटे से 2-2 डिप्टी सीएम बनाए जाने का फॉर्मूला तैयार हुआ है जिसमें एक नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का भी है. निशांत बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं.

राज्यसभा की 37 सीटें भरने के लिए चुनाव

बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटें आगामी 2 अप्रैल को खाली हो रही हैं. इन सीटों को भरने के लिए ही चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख है. 9 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं. 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा. 16 मार्च की शाम को ही वोटों की गिनती करके रिजल्ट जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-5, ओडिशा में 5, असम में 4, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 और हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्‍या है रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *