नेचुरल तरीके से बॉडी को करें डिटॉक्स, अपनाएं ये ड्रिंक्स और खास तरीके

Naturally Body Detox: बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना, वजन कम करना या गंदगी को बाहर निकालना है. हम सभी को समय-समय पर अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारी ड्रिंक्स और तरीके हैं जिन्हें लोग अपनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल तरीके से बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए हमें अपने खानपान में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है. पसीना बहाने के लिए सही खानपान के अलावा आपके शरीर को डिटॉक्स करने और भी तरीके हैं.

डिटॉक्स क्या होता है?

डिटॉक्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने की प्रक्रिया है. विषाक्त पदार्थ वे होते हैं जो आपको अस्वस्थ महसूस कराते हैं. हालांकि, शरीर यह प्रक्रिया स्वचालित रूप से करता है. यह काम लिवर और अन्य अंगों का होता है. यदि आप कुछ ऐसा खा लेते हैं जो आपको नहीं खाना चाहिए, किसी दवा का अधिक सेवन कर लेते हैं या ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन  कर लेते है, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है और सभी अंगों को नुकसान पहुंचाती है.

शरीर को डिटॉक्स करने के प्रभावी घरेलू उपाय
  • नीबू-पानी से सुबह की शुरुआत करें (Detox Drinks): गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है. यह पाचन क्रिया को सक्रिय करता है.
  • अदरक और पुदीने की चाय: अगर शरीर में भारीपन या थकान महसूस हो, तो अदरक और पुदीने की चाय पिएं. यह सूजन और अपच को कम करती है.
  • डिटॉक्स डाइट (Healthy Diet): शरीर को टॉक्सिन्स मुक्त करने के लिए फाइबर युक्त भोजन जैसे दलिया, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करें.
  • हाइड्रेशन (Hydration): दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं. नारियल पानी या ओआरएस का सेवन शरीर से पानी की कमी को दूर करता है और विषाक्त पदार्थों को किडनी के रास्ते बाहर निकालता है.
  • योगा और व्यायाम (Yoga & Exercise): नियमित व्यायाम (जैसे तेज चलना, योगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम) करने से पसीना आता है, जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका है.
  • सेलेनियम युक्त आहार: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ब्राजील नट्स का सेवन करें, जो सेलेनियम का बेहतरीन स्रोत हैं.
  • अस्वास्थ्यकर चीजों से परहेज: प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक नमक, चीनी और शराब का सेवन कम करें.
  • त्वचा की देखभाल (Skin Detox): त्वचा के माध्यम से विषहरण के लिए नारियल तेल का उपयोग करें और शरीर को पर्याप्त आराम दें. 
सबसे अच्छे डिटॉक्स फूड कौन से हैं?
  • पत्तेदार सब्जियां (पालक, केल, अरुगुला) – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
  • नींबू – क्षारीयता बढ़ाता है और लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है.
  • चुकंदर – रक्त शुद्धिकरण में सहायक
  • लहसुन – लिवर एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है
  • हल्दी – सूजन कम करती है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है.
  • ग्रीन टी – एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस
  • सेब – फाइबर से भरपूर और आंतों के स्वास्थ्य के लिए सहायक
  • अदरक – सूजन कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक
  • एवोकैडो – स्वस्थ वसा और लिवर के लिए सहायक
  • बेरीज – विटामिन सी और फाइबर से भरपूर

इसे भी पढ़ें:-पानी में गिर गया फोन? समय रहते करें ये  काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *