गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा,  खुदाई के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की मौत

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली इलाके में हाईवे के पास बन रही एक हाउसिंग सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए भिवाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि एक निजी सोसायटी के पिछले हिस्से में कई दिनों से बेसमेंट की खुदाई का काम किया जा रहा था. निर्माण कार्य में 25 से अधिक मजदूर लगे हुए थे. सोमवार शाम मजदूर बेसमेंट में मिट्टी हटाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक पास की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई. देखते ही देखते कई मजदूर उसके नीचे दब गए. कुछ मजदूर समय रहते वहां से निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग मलबे के नीचे फंस गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक अलग-अलग काम किया करते थे. इसमें से कोई हेल्पर, ऑपरेटर आदि शामिल हैं.

इन लोगों गंवाई अपनी जान

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मृतकों में से छह की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है, जबकि चार अन्य – छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत गंभीर है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया. साथ ही आसपास मौजूद मजदूरों से घटना के बारी में जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं. फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे के पीछे की असली वजह खंगाली जा रही है. 

इसे भी पढ़ें:-योगी कैबिनेट में आज होंगे कई बड़े फैसले, 27 से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *