Patna: पटना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फतुहा क्षेत्र में अंतर-जिला गिरोह के अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में छपरा का एक इनामी अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. एसएसपी ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारों और कारतूसों की एक बड़ी खेप की डीलिंग होने वाली है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया.
कब का है पूरा मामला?
पूरी घटना बुधवार (11 मार्च) को साढ़े छह से सात बजे के बीच का है .बताया गया है कि बिहटा सरमेरा फोरलेन हाईवे से करीब 2 किलोमीटर अंदरब सिरपतपुर गांव में भारी मात्रा में हथियार की खरीद बिक्री का पुलिस की सूचना मिली थी.
सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची तो दो कर से सवार अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया. इसमें एक अपराधी द्वारा फायरिंग भी की गई जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और सुरजीत को पैर में गोली लग गई. पैर में गोली लगने के बाद अन्य अपराधी इधर-उधर भागने लगे जिसमें दो पुलिस की गिरफ्त में आ गए.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी
इस मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एकसुजीत कुमार उर्फ़ गबरु जो 30 वर्ष का है उसकी पैर में गोली लगी है. यह आरोपी सारण जिले के बड़ा तेलपा गॉव का रहने वाला है . उसके अलावे दो गिरफ्तार में सुंदरम उर्फ भोला यह अभी सारण जिले के बड़ा तेलपा का रहने वाला है.
वहीं शत्रुघन यादव उर्फ भानु यादव जो 40 वर्ष का है वह बाढ़ पटना का रहने वाला है. फतुहां थाना के सोनारू का रहने वाला पिंटू कुमार फरार हो चुका है. वह भी हथियार के खरीद बिक्री में मौजूद था.
भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद
पुलिस की इस छापेमारी में अपराधियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस ने लगभग 1200 से अधिक राउंड कारतूस और अवैध हथियार (कट्टा) जब्त किए हैं. एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह न केवल हथियारों की तस्करी में शामिल था, बल्कि किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था. बरामद कारतूसों की अभी विस्तृत गिनती जारी है और उनके स्रोत का पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक