16 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 16 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शिव योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
16 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. गुप्त तरीकों या अचानक धन प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान सही रखें.
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए धन प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथियों का सहयोग मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें. लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ लोग आपके रिश्ते में दखल दे सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. मेहनत और प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के संकेत मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन प्यार भी बना रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन थोड़ा सामान्य रहने वाला है. कुछ महत्वपूर्ण काम बनते-बनते अटक सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, ध्यान रखें.
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. खर्च नियंत्रण में रहेंगे और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन समझदारी से फैसले लेने का है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं. घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन खुशियां देने वाला रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन अनुकूल रहेगा. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आय में वृद्धि के संकेत भी मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी. खर्च और आय दोनों बढ़ सकते हैं. लव लाइफ में हल्की कड़वाहट आ सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं.
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कामकाज की अधिकता के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. खर्च अधिक हो सकते हैं, लेकिन संपत्ति से लाभ मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में मजबूती महसूस करेंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार और नौकरी में सफलता के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में अच्छी आय होने की संभावना है. परिवार में किसी बात को लेकर हल्का विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. आपकी बुद्धिमानी से आप चुनौतियों पर विजय पा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे. धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा. लव लाइफ में प्रेम और सहयोग बना रहेगा.
इसे भी पढें:-घरेलू एयरलाइंस ने रद्द की मध्य पूर्व क्षेत्र की कई उड़ाने, समय सारणी में भी हुए कई बदलाव
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)