डबल मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो सिपाही घायल

UP News: बरेली में एक पंचायत के दौरान डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को मार गिराया है. आरोपी ने पंचायत के दौरान अपनी सास और साले की हत्या कर दी थी. पारिवारिक विवाद से जुड़ी इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान एनकाउंटर में आरोपी की मौत हो गई.

जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढ़ेर

जानकारी के मुताबिक, कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. इसी बीच मंगलवार तड़के सहारा ग्राउंड के पास पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली. जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी, उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अफसर खान के पास से 32 बोर की पिस्टल और खून से सना चाकू बरामद किया है. मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह था घटनाक्रम

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अफसर खान एक शातिर अपराधी था और उसने 2006 में अपने घर से ही अपराध की शुरुआत की थी. अफसर खान ने 2006 में अपने सगे मामा की हत्या की थी. जिसके बाद अफसर खान को अदालत ने 2009 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी. अफसर खान जमानत पर था. 16 मार्च को पत्नी से विवाद के बाद बुलाई गई पंचायत में उसने सास आसमां (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30 पर चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:-केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किस-किस का है नाम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *