असम चुनाव के लिए BJP के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

Assam BJP Candidates List: असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।

BJP ने जारी किए 88 प्रत्याशियों के नाम

BJP ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *