Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

23 March 2026  ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 23 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन  कृतिका नक्षत्र के साथ विष्कंभ योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

23 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल

मेष राशि (Aries)
आज का दिन कमाई और नए अवसरों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. बिजनेस में योजनाओं का लाभ मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. अधिकारियों के काम को समझकर करें, सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे, लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. सामान्य स्वास्थ्य, थकान से बचें.

वृषभ राशि (Taurus)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. परिवार की सलाह मानना जरूरी रहेगा. नौकरी और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ संभव है. परिवार में तालमेल बनाए रखें.
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन लाभदायक रहेगा. निवेश और योजनाएं सफल होंगी, साथ ही रिश्तों में सुधार आएगा. नए अवसर मिलेंगे, योजनाएं सफल होंगी. अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने कर्ज या उधार वापस मिल सकते हैं. मेहनत के बाद सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. संपत्ति मामलों में सावधानी रखें. काम में प्रगति मिलेगी, सतर्क रहें. जमीन-जायदाद में सोच-समझकर निवेश करें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.
मानसिक तनाव से बचें.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा. वरिष्ठों से प्रशंसा और सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन बाहरी हस्तक्षेप से सावधान रहें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला राशि (Libra)
आज व्यस्तता अधिक रहेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी मित्र की मदद से सफलता मिलेगी. काम में गंभीरता रखें, सफलता मिलेगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. परिवार की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा. विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं और कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. आय सामान्य रहेगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सामाजिक सम्मान और नए अवसर मिल सकते हैं. नए काम और अवसर मिलेंगे. ससुराल पक्ष से लाभ संभव है. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)
आज काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन नए अवसर भी मिलेंगे. पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी. नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. आय अच्छी रहेगी, खर्च भी होंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
मानसिक तनाव से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन रहेगा. कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी और नए संपर्क बनेंगे. करियर नए प्रोजेक्ट और अवसर मिलेंगे. मल्टीपल इनकम के योग बनेंगे. मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन उन्नति देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि के संकेत हैं. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

 इसे भी पढें:-सिर्फ खेतों में ही नहीं अब लैब में भी बनने लगे चावल, पौष्टिक तत्‍वों से होगा भरपूर

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *