BSEB 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानें कितने लड़के-लड़कियों ने बनाई टॉपर्स लिस्ट में जगह

BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 सोमवार (23 मार्च) को जारी कर दिया है. अब छात्र-छात्राएं आसानी से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा. इस साल कुल 85.19% बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी इसे अच्छा रिजल्ट माना जा रहा है. बीते साल 86.05 परसेंट छात्र पास हुए थे. इस बार भी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया.

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2026

Arts Toppers:

निशु कुमारी, गया – 95.8%
सिद्धि शिक्षा, सीतामढ़ी – 95.6%
चंद्रदीप कुमार, लखीसराय – 95.6%
मो लकी अंसारी, पूर्णिया – 95.6%
नसरीन प्रवीण, पश्चिम चंपारण – 95.4%
साजिया अंसारी, नालंदा – 95.4%
निशु कुमारी, दरभंगा – 95.4%
आदर्श, सहरसा – 95.4%
अमृता कुमारी, सीवान – 95.2%
स्वीटी कुमारी, दरभंगा – 95.2%
बीबी असराना, अररिया – 95%
रोशनी कुमारी, सारण – 95%
मनीष कुमार, दरभंगा – 95%

Science Toppers:

आदित्य प्रकाश अमन, समस्तीपुर – 96.2%
साक्षी कुमारी, सीतामढ़ी – 95.8%
सपना कुमारी, नवादा – 95.8%
अनामिका कुमारी, बेगूसराय – 95.6%
सत्यम कुमार, दरभंगा – 95.2%
पलक कुमारी, मुजफ्फरपुर – 95%

Commerce Toppers:

अदिति कुमारी, पटना – 96%
माही कुमारी, पटना – 95.2%
निशिका श्री, पटना – 95%
मानवी कुमारी, वैशाली – 94.8%
श्रेया कुमारी, नवादा – 94.8%
वरिशा नौषाद, पटना – 94.4%
हर्षिका, पटना – 94.4%

टॉपर्स को 2 लाख रुपये का पुरस्कार

बिहार बोर्ड 12वीं टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. ऐसे छात्रों को मेधा दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाता है. बता दें कि 2 लाख रुपये, लैपटॉप व मेडल की राशि प्रथम स्थान, 1.5 लाख रुपये की राशि, लैपटॉप व मेडल दूसरा स्थान और 1 लाख रुपये की राशि,लैपटॉप व मेडल तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा. वहीं, रैंक 4 से रैंक 10 तक के छात्रों को 10,000 रुपये की राशि व लैपटॉप दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- बेफिक्र होकर देशसेवा करें सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *