राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

Rajasthan 10th result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है और आज दोपहर 1:00 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद नतीजे घोषित करेंगे. करीब 10 लाख छात्र इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, छात्रों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है और हर कोई अपने नतीजे को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है.

10वीं की परीक्षा कब हुई थी?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी 2026 तक चली थीं.बोर्ड ने पूरे राजस्थान में 6195 परीक्षा केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की थी. जिसके बाद से बोर्ड नतीजों को लेकर तरह तरह की कयास लगाए जा रहे थे. जिसके बाद कल बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए जानकारी दी गई कि राजस्‍थान बोर्ड 24 मार्च को 10वीं का रिजल्‍ट जारी करेगा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • “RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-जीवन की सार्थकता है प्रेम-तन्मयता: दिव्‍य मोरारी बापू  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *