RBSE: जयपुर की छवि ने 10वीं में मारी बाजी, किसको मिले कितने अंक, यहां जानें?

Rajasthan: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब राजस्थान बोर्ड की तरफ से मार्च में ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 94.23 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है. इस साल 2026 बोर्ड परीक्षा में करीब 10.68 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए है.

जयपुर की छवि ने पार किया 99वे का आंकड़ा

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में जयपुर के खोरा बिसल स्थित एसवीएम अकेडमी सी. से. स्कूल की छात्रा छवि शर्मा ने 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किए. छवि ने हिंदी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

बाड़मेर की गुंजन चौधरी का शानदार प्रदर्शन

बाड़मेर की छात्रा गुंजन चौधरी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 98.67 प्रतिशत अंक हासिल किए. उन्हें पांच विषयों में 99-99 अंक मिले, जो उनकी निरंतर मेहनत और लगन को दर्शाता है.

श्रीगंगानगर की रिया ने भी किया नाम रोशन

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर की रहने वाली छात्रा रिया ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वह माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं और उनके प्रदर्शन ने जिले का नाम रोशन किया है.

आरती देवांद का संघर्ष और सफलता

चौमूं स्थित टीसीआई सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती देवांद ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विशेष रूप से अपने मामा को दिया. उन्होंने ननिहाल में रहकर पढ़ाई की और भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने का लक्ष्य रखा है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंचें.

-अब यहां RBSE Secondary result 2026 पर क्लिक करें.

-यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना है.

-अब पोर्टल पर सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.

-इस स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च… यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *