Ghazipur: एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गुरुवार को रेवतीपुर गांव में लाखों रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन किया. सभागार में आधुनिक सुविधाओं के साथ बैठने की समुचित व्यवस्था और बहुउद्देशीय उपयोग की सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह सभागार ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस सभागार का उपयोग सकारात्मक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के लिए करें। ग्रामीणों में इस आधुनिक सभागार के निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भवन अब सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उद्घाटन के पश्चात इस भवन को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड पांडेय तथा संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, विनोद खरवार ,ग्राम प्रधान राकेश राय, उद्यमी विनोद राय, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, संजय राय ,प्रवीण शुक्ला, शिवम पांडेय, दीनबंधु राय, ऋषिकेश राय, जयशंकर राय, गोपाल राय, विजय राय, रितेश राय, मयंक राय, पांडेय आदि उपस्थित रहे।