भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने किया क्लियर

Lockdown 2026: भारत में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर डर और भ्रम का माहौल बन गया है. सोशल मीडिया से लेकर गूगल सर्च तक हर जगह लोग यही पूछ रहे हैं क्या कोरोना जैसा लॉकडाउन फिर लौटने वाला है? खासकर ईरान से जुड़े वैश्विक तनाव और तेल सप्लाई को लेकर उठी चिंताओं ने इस डर को और बढ़ा दिया है. लेकिन क्या वाकई देश में फिर से तालाबंदी की नौबत आने वाली है, या यह सिर्फ अफवाहों का खेल है?

सरकार ने शुक्रवार को चल रहे ईरान युद्ध के बीच संभावित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अफवाहों को खारिज कर दिया. इन अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है.

अचानक क्यों ट्रेंड करने लगा Lockdown2026?

पिछले 24 घंटों में Lockdown due to War, India Lockdown News, और Lockdown 2026 जैसे Google Keywords तेजी से ट्रेंड करने लगे. इसकी एक बड़ी वजह 24 मार्च की तारीख भी है यही वो दिन था जब 2020 में देशभर में लॉकडाउन लागू हुआ था. इस दिन लोग पुराने अनुभव शेयर कर रहे थे, जिसे सोशल मीडिया एल्गोरिदम ने ट्रेंड बना दिया. इसके साथ ही Middle East War Impact, Oil Crisis India जैसे Keywords ने भी लोगों के मन में डर पैदा कर दिया कि कहीं युद्ध के कारण देश की रफ्तार फिर न थम जाए.

लॉकडाउन की अफवाहों पर सख्त रुख

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने ट्वीट कर साफ शब्दों में कहा है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी और भ्रामक हैं. कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैलाकर लोगों में डर और घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदायक है.

हर चुनौती से निपटने को तैयार भारत

मंत्री हरदीप सिंह ने यह भी कहा कि भारत ने पहले भी कई कठिन परिस्थितियों का मजबूती से सामना किया है. चाहे वह महामारी हो, आर्थिक संकट हो या वैश्विक अस्थिरता देश ने हर बार अपनी ताकत और एकजुटता दिखाई है. इसी अनुभव के आधार पर सरकार भविष्य की चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह तैयार है और समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें:-लद्दाख में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *