पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे नोएडा,  जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे. साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे. इसके बाद, यहां पीएम की जनसभा होगी. इसके लिए तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं. जनसभा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है.

सीएम ने अपने संबोधन में क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत वंदे मातरम और हर-हर महादेव के जयकारों से की. सीएम योगी ने कहा ‘पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों जैसे यूपी की राज्यपाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया’. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया में अराजकता है. इस समय समय में दुनिया में तेल का संकट है. पड़ोसी देश परेशान हैं. लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां कोई परेशानी नहीं है. सीएम योगी ने कहा कि आज पीएम मोदी की वजह से भारत विकसित होने की ओर अग्रसर है.

5 हजार पुलिसकर्मी कार्यक्रम के लिए तैनात

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके तहत 5-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. एसपीजी के साथ तालमेल रखते हुए सभी एंट्री गेट पर सख्त चेकिंग की जाएगी. इसमें सामान की जांच और पहचान पत्र की जांच शामिल है.

एयरपोर्ट की प्रमुख खासियतें
  • यात्री क्षमता: शुरू में 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA), जो आगे बढ़कर 70 MPPA तक हो जाएगी.
  • रनवे: 3,900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों (कोड-E) का संचालन कर सकेगा.
  • नेविगेशन सिस्टम: इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग के साथ 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव.
  • कार्गो हब: मल्टी-मोडल कार्गो सुविधा, शुरू में 2.5 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई क्षमता, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है.
  • बहु-मोडल कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एयरपोर्ट को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन से पूरी तरह जोड़ा गया है.
  • पर्यावरण अनुकूल: शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां और भारतीय विरासत से प्रेरित वास्तुकला (घाटों व हवेलियों की याद दिलाने वाला डिजाइन).

इसे भी पढ़ें:-अयोध्या धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इस दिन CM दिखाएंगे ”भारत गौरव” ट्रेन को हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *