CUHP recruitment 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश ने प्रोफेसर और अन्य टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 25 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2026 तय की गई है.
योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ NET, SLET, SET या PhD की डिग्री होना जरूरी है.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1750 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 1500 रुपये निर्धारित किया गया है.
सैलरी की जानकारी
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी मिलेगी. प्रोफेसर को 1.44 लाख से 2.18 लाख रुपये तक, एसोसिएट प्रोफेसर को 1.31 लाख से ज्यादा और असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 से 1.82 लाख रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर एप्लीकेशन का लिंक हगा. उसपर क्लिक कर दें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
- साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.
इसे भी पढ़ें:-‘रामायण’ ने चमकाई इन 5 एक्टर्स की किस्मत, रातों-रात बने सुपरस्टार