गर्मियों में पिंपल्स से पाएं छुटकारा? ये आसान उपाय देंगे तुरंत राहत

Skin care: गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है और इससे चेहरे पर पिंपल्स जल्दी होने लगते हैं. धूल, ऑयल और गंदगी स्किन के पोर्स बंद कर देते हैं, जिससे दाने निकलते हैं. अगर सही तरीके से स्किन का ध्यान न रखा जाए तो समस्या बढ़ सकती है. लेकिन कुछ आसान आदतों से आप पसीना और पिंपल्स दोनों को कंट्रोल कर सकते हैं. रोज की छोटी-छोटी चीजें जैसे सही फेस वॉश, साफ तौलिया और हल्का खाना आपकी स्किन को साफ और हेल्दी बना सकते हैं.

मुहांसों से छुटकारा पाने के आसान उपाय
दिन में 2 बार चेहरा धोएं

दिन में दो बार चेहरा धोएं. इसके लिए हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ रखें ताकि ऑयल और गंदगी हट सके.

ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें

ऐसा मॉश्चरायजर इस्तेमाल में लाएं जो ऑयल फ्री हो. साथ ही गर्मियों में सनस्क्रीन चेहरे पर जरूर अप्लाई करें. ये चेहरे को सूरज की यूवी किरणों से बचाता है. त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुहांसे कंट्रोल करता है. 

आइस थेरेपी अपनाएं

बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन और रेडनेस कम होती है. आप हफ्ते में दो से तीन बार आइस फेशियल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि चेहरे पर बर्फ सीधे न लगाएं, बल्कि किसी कपड़े में लपेटकर 2-4 मिनट चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. 

मुहांसे कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे

चेहरे पर नीम और एलोवेरा जेल लगाएं. रात में सोते समय नीम का रस या एलोवेरा जेल लगाएंगे तो स्किन टाइट होगी, हेल्दी रहेगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी. इसके अलावा गुलाब जल भी चेहरे को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाता है.

चेहरे को बार-बार न छुएं

हाथों की गंदगी से बैक्टीरिया फैलते हैं. इसलिए चेहरे को बार-बार छूना कम करें. हाथ और चेहरा दोनों साफ रखें. 

खान-पान और पानी का ध्यान रखें

ज्यादा तला-भुना और जंक फूड कम खाएं. फल, सलाद और दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. दिन भर में खूब पानी पिएं ताकि शरीर ठंडा रहे और स्किन साफ रहे.

इसे भी पढ़ें:-एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *