Smartphone Tips: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी और डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। अगर हमारा फोन हमारे पास न हो या फिर यह खराब हो जाए तो हमारे कई जरूरी काम पूरी तरह से ठप हो जाते हैं। इसके बिना कुछ घंटे बिना भी संभव नहीं है। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को बहुत ही अधिक आसान बना दिया है। इन दोनों चीजों की मदद से अब वे काम चुटकियों में हो जाते हैं जिनके लिए पहले कई दिन या फिर कई घंटे बिताने पड़ते थे। लेकिन कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
अचानक बैटरी तेजी से खत्म होना
अगर आपका फोन सामान्य इस्तेमाल में भी तेजी से बैटरी खत्म करने लगे तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. कई बार बैकग्राउंड में चल रहे मालवेयर या स्पाइवेयर लगातार काम करते रहते हैं जिससे बैटरी जल्दी ड्रेन होती है. अगर नया अपडेट या ऐप इंस्टॉल करने के बाद ऐसा हो रहा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं.
स्मार्टफोन को गर्म होना या फिर स्लो हो जाना
अगर आपका फोन लगातार गर्म हो रहा है तो बता दें कि यह भी हैकिंग का एक बड़ा संकेत हो सकता है। जब स्मार्टफोन में बैकग्राउंड में कई अनजान ऐप्स लगातार चलते हैं जिससे प्रोसेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और फोन हीट होने लगता है। आपको फोन में इंस्टाल ऐप्स को जरूर चेक करना चाहिए।
अनजान ऐप्स का खुद-ब-खुद इंस्टॉल होना
अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स दिखाई दें जिन्हें आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया तो यह एक गंभीर संकेत है. हैकर्स अक्सर बिना जानकारी के फोन में ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं जिनके जरिए वे आपकी जानकारी चुरा सकते हैं.
डेटा का अचानक ज्यादा खर्च होना
अगर आपका मोबाइल डेटा बिना ज्यादा इस्तेमाल के तेजी से खत्म हो रहा है, तो यह भी शक की बात है. मालवेयर आपके फोन से लगातार डेटा सर्वर पर भेज सकता है जिससे डेटा खपत बढ़ जाती है.
अजीब पॉप-अप और अनजान मैसेज
फोन इस्तेमाल करते समय बार-बार अजीब विज्ञापन, पॉप-अप या अनजान लिंक दिखना भी खतरे का संकेत है. इसके अलावा, अगर आपके नंबर से अपने-आप मैसेज या कॉल जा रहे हैं तो यह साफ संकेत है कि आपका फोन सुरक्षित नहीं है.
क्या करें ऐसे में?
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं. सबसे पहले संदिग्ध ऐप्स को हटाएं और फोन को अपडेट करें. इसके अलावा, एक भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप का इस्तेमाल करें और जरूरी होने पर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें. साथ ही अपने जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें. इन तरीकों से आप अपने डेटा को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-कॉमेडी-हॉरर से भरपूर ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे अक्षय कुमार