Group-C Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रुप- ‘सी’) के कुल 257 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक शॉर्ट आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. ये सभी पद ग्रुप ‘C’ के तहत नियमित आधार पर भरे जाएंगे.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और 26 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी.
पदों का विवरण
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद क्लर्क के हैं. कुल 234 क्लर्क पदों पर भर्ती होगी, जिनमें अनारक्षित वर्ग के 115, अनुसूचित जाति के 36, अन्य पिछड़ा वर्ग के 68 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15 पद शामिल हैं. इसके अलावा 23 पद भूतपूर्व सैनिकों और 24 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, भाषा और बेसिक कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग या दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. क्लर्क पद के लिए टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर ज्ञान अहम होगा, जबकि स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड की दक्षता देखी जाएगी.
कैसे करें अप्लाई
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: chandigarh.gov.in/information/public-notices
क्लर्क/स्टेनो-टाइपिस्ट पोस्ट के लिए संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें
बेसिक डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
एग्जामिनेशन फीस पे करें और फॉर्म सबमिट करें
आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें
इसे भी पढ़ें:-अवैध कॉलोनियों के रेगुलराइजेशन से लाखों लोगों को मिलेगी राहत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान