UP News: उत्तर प्रदेश में 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है. ये सभी आईएएस अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण हासिल कर प्रदेश में अपनी सेवा देंगे. कोर्स पूरा होने के बाद ये ट्रेनी अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे. सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी की ओर से मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है.
पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा. इसके बाद इन अधिकारियों को जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा. इस मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी.
2025 बैच के इन अधिकारियों को मिली तैनाती
- शक्ति दुबे- मुरादाबाद
- कोमल पुनिया- इटावा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या
- मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर
- हेमंत- आगरा
- संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई
- रिया सैनी- वाराणसी
- शिवांश सुभाष जगाड़े- बलरामपुर
- शिवम सिंह- प्रयागराज
- सलोनी गौतम- मथुरा
- सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ़
- श्वेता- लखनऊ
- रेखा सियाक- बांदा
- आयुष जायसवाल- अलीगढ़
- अपूर्वा सिंह- बस्ती
- आयुष सैनी- झांसी
- मुकुल खांडेलवाल- गोरखपुर
- थनीगैयारासन टी.- अंबेडकरनगर
- संदीप कुमार- कानपुर नगर
- रामभ्रोश सरन- सहारनपुर
- विद्यांशु शेखर झा- बाराबंकी
इसे भी पढ़ें:-अब इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन