यमुना में पलटी पर्यटकों से भरी स्टीमर, 6 की मौत, 10 से ज्यादा लापता, तलाश जारी

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हुआ, जब करीब 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर अचानक पलट गया. इस दुर्घटना में अब तक 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हो चुकी है, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे की पुष्टि की है. सभी पर्यटक पंजाब से घूमने के लिए वृंदावन आए थे. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.

राहत और बचाव कार्य में लगी टीमें

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कई लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. जिलाधिकारी सी पी सिंह के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. गोताखोरों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है…नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास  रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम पानी में उतरकर तलाश कर रही है. प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है… परिजन अपने अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगाया जा सकेगा.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.

इसे भी पढ़ें:-अपडेटेड फीचर्स और दमदार लुक में आयेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो N, जानें कब तक होगी लॉन्च?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *