AI चैट से लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा, ChatGPT, Gemini और Copilot में इन बातों का रखें ध्यान

Android Users at Risk: आज के दौर में एआई चैटबॉट्स जैसे चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी CloudSEK की एक ताज़ा रिपोर्ट ने Android यूजर्स को चौंका दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, Google के API Key सिस्टम में एक कमजोरी सामने आई है जिसकी वजह से Google Gemini का इस्तेमाल करने वाले ऐप्स में यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है.

कैसे बढ़ रहा है डेटा लीक का खतरा?

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक खास तरह का API Key (AIza) जो पहले सिर्फ एक पहचान के तौर पर इस्तेमाल होता था, Gemini API इंटीग्रेशन के बाद संवेदनशील एक्सेस हासिल कर लेता है. अगर यह Key किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो वह यूजर्स द्वारा चैटबॉट के साथ शेयर किए गए डेटा, जैसे डॉक्यूमेंट, फोटो और ऑडियो तक पहुंच सकता है.

हजारों ऐप्स में मिला जोखिम

CloudSEK के सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म BeVigil ने टॉप 10,000 Android ऐप्स की जांच की. इसमें 22 ऐप्स में 32 लाइव Google API Keys हार्डकोडेड मिलीं, जिनके कुल डाउनलोड 50 करोड़ से ज्यादा हैं. इन ऐप्स में OYO, Google Pay for Business, Taobao और apna Job Search App जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

कहां हो रही है चूक

असल समस्या डेवलपर्स की उस आदत से जुड़ी है जिसमें वे API Key को सीधे ऐप के कोड में डाल देते हैं. पहले यह तरीका ज्यादा जोखिम भरा नहीं माना जाता था, लेकिन जैसे ही Gemini जैसे एडवांस AI फीचर्स एक्टिव होते हैं, वही Key बिना किसी अतिरिक्त सुरक्षा के कई सर्विसेज तक पहुंच देने लगती है. अगर कोई हैकर ऐप को डीकंपाइल कर ले तो वह इस Key को निकालकर गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है.

क्या सावधानी बरतनी चाहिए

ऐसे मामलों में यूजर्स को सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स ही डाउनलोड करने चाहिए और अनजान प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए. वहीं डेवलपर्स को API Keys को सुरक्षित तरीके से मैनेज करने और उन्हें कोड में सीधे डालने से बचने की जरूरत है. यह मामला दिखाता है कि नई टेक्नोलॉजी के साथ नए खतरे भी आते हैं. Gemini जैसे AI टूल्स जहां सुविधाएं बढ़ा रहे हैं वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना भी उतना ही जरूरी हो गया है.

इसे भी पढ़ें:-नया AC लेते समय इन चीजों का रखे ध्यान, गर्मी से मिलेगी राहत और बिजली बिल भी होगा कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *