कब से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और जरूरी बातें

Amarnath Yatra 2026: देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. इस यात्रा का आयोजन अमरनाथ श्राइन बोर्ड करता है, जिसमें नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है.

ऐसे कर सकते हैं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

देशभर के 556 बैंक शाखाओं में 15 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. जो श्रद्धालु ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. आवेदन के समय स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड की जरूरत होगी. बैंक में बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा और प्रति व्यक्ति 150 रुपये शुल्क देना होगा. 

कौन कर सकता है यात्रा?

इस यात्रा में 13 से 70 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति जा सकता है. 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा नहीं कर सकती. उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा होने के कारण स्वास्थ्य जांच को इस बार विशेष रूप से अनिवार्य किया गया है.

किन-किन रास्तों से जाती है यात्रा?

इस यात्रा के लिए दो मुख्य मार्ग हैं. श्रद्धालु दोनों प्रमुख मार्गों से यात्रा कर सकते हैं. पहलगाम मार्ग लगभग 46 किमी, पारंपरिक और अपेक्षाकृत आसान हैं, जबकि दूसरा बालटाल मार्ग है, जो लगभग 14 किमी छोटा लेकिन ज्यादा खड़ी चढ़ाई वाला है. इसके अलावा पहलगाम और बालटाल दोनों स्थानों से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रहेगी.

इसे भी पढ़ें:-AI चैट से लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा, ChatGPT, Gemini और Copilot में इन बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *