लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

BTSC Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और साइंस बैकग्राउंड रखते हैं, तो आपके लिए यह एक बढ़िया मौका है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है. जो उम्मीदवार योग्य हैं और टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, वे बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2026 तक चलेगी.

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बीटेक या बी.ई. की डिग्री वाले आवेदन करने के योग्य है. इसके अलावा संबंधित विषय में डिप्लोमा और साइंस ग्रेजुएट्स भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा

उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 – ₹500 (अनुमानित) देने होंगे. जबकि SC / ST / महिला वर्ग के अभ्यार्थियों को ₹50 – ₹200 (अनुमानित) शुल्क लगेगा.

सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी. शुरुआती वेतन 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसके अलावा सरकारी नौकरी होने की वजह से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य लाभ.इसलिए यह नौकरी न सिर्फ स्थिर है बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाती है.

आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जायें.
  •  रजिस्ट्रेशन करें.
  •  इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  •  जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकाप्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-गन्ना बुवाई की इस खास तकनीक से होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *