Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण वह आज करेंगे. इसके साथ ही वे कई जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है. अब से कुछ देर बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू होगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर क्यों है खास?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बना 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है. यह जंगली जीवों के घूमने-फिरने में सहायक होगा. कॉरिडोर के कारण सड़क पर जंगली जीवों के आने का खतरा नहीं होगा. इस कॉरिडोर में 2 एलिफिटेंट अंडरपास, छह एनिमल पास, डाटकाली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है.
देहरादून से दिल्ली पहुंचने में कितना समय लगेगा?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए देहरादून से दिल्ली तक प्राइवेट कार से पहुंचने में ढाई घंटे का समय लगेगा. अभी इस दूरी को तय करने में छह से सात घंटे का समय लगता है. 213 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर यात्रा से लोगों का काफी समय लग जाएगा. हालांकि, कॉमर्शियल गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगे होने के कारण स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इससे यात्रा पूरी होने में करीब 3 घंटे का समय लग सकता है.
देहरादून में 3000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. दौरे को सुरक्षित और त्रुटिरहित बनाने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भारी-भरकम फौज चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई है. डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस लाइन में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात राजपत्रित अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की अंतिम समीक्षा की. डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें:-‘भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो’, पढ़ें-बाबासाहेब के प्रेरणादायक विचार