सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

Bihar: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यहां जर्मन हैंगर में कार्यक्रम हुआ. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई. उनके साथ जदयू के नेता बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

शपथ से पहले मंदिर में पूजा

शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा की और आशीर्वाद लिया. सुबह से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे.

बिहार को मिला पहला बीजेपी सीएम

ये पहली बार है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कोई सीएम बना है. इस मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहें, जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल हैं. 

चिराग पासवान ने सम्राट को दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. वे मेरे बिहार को अगले चरण में ले जाएंगे. मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा. जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को ‘जंगल राज’ के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी.

कौन हैं चौधरी?

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था. 2025 चुनाव में सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से विधायक बनकर डिप्टी सीएम बने थे. सम्राट के पिता शकुनी चौधरी 7 बार विधायक और सांसद रह चुके हैं. वहीं माता पार्वती देवी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. सम्राट ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी के फिर बढ़े भाव, जानिए आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *