श्रवण कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार के हैं खासमखास

Bihar: बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया. श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी गई. पार्टी की ओर से उनका नाम विधानसभा को भेजा गया, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. इससे साफ हो गया कि अब श्रवण कुमार ही सदन में जेडीयू की कमान संभालेंगे. मालूम हो कि सोमवार को जेडीयू की मीटिंग में नीतीश कुमार पर नेता के चुनाव करने का फैसला छोड़ा गया.

सोमवार को हुई थी जेडीयू की बैठक

सोमवार को जेडीयू विधायक दल की एक अहम बैठक 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आयोजित की गई थी. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा समेत कई विधायक मौजूद थे. इस दौरान डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रस्ताव रखा कि विधायक दल के नेता के चयन का अधिकार पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को दिया जाए. इस प्रस्ताव का सभी विधायकों ने समर्थन किया. श्रवण कुमार नीतीश कुमार की जाति और उनके ही गृह जिले से आते हैं.

नालंदा विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार जीत दर्ज

बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है. ऐसा माना जा रहा था कि श्रवण कुमार डिप्टी सीएम की रेस में भी थे लेकिन वे पिछड़ गए. उनकी जगह विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बनाया गया. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी जब निशांत कुमार ने पद लेने से मना कर दिया तब श्रवण कुमार को लगा कि उन्हें इसका लाभ मिल सकता है. लेकिन वे इस पद को पाने में सफल नहीं हो सके.

इसे भी पढ़ें:-गरुड़ पुराण में वर्णित इन पापों से बचें, वरना मृत्यु के बाद भी नहीं मिलेगी शांति, झेलने पड़ेगें कष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *