Health tips: दिनभर ऊर्जावान बने रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर व्यस्त दिनचर्या में. आपके शरीर को सक्रिय, केंद्रित और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए भोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सही खाद्य पदार्थों का चुनाव करके आप अपने रक्त शर्करा स्तर को स्थिर रख सकते हैं, ऊर्जा की कमी से बच सकते हैं और दिनभर निरंतर ऊर्जा बनाए रख सकते हैं. ऊर्जा और ऊर्जा बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें.
शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए सही खानपान
- साबुत अनाज: ओट्स, ब्राउन राइस, दलिया, जौ और गेहूं खाएँ. इनमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं और लंबे समय तक एनर्जी देते हैं.
- फल और ताजे जूस: केला, सेब, संतरा, अमरूद और नारियल पानी लें. ईन फलों में ग्लूकोज, फाइबर और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को तुरंत नेचुरल एनर्जी मिलती है.
- हरी पत्तेदार सब्जियाँ: पालक, मेथी, सरसों, चुकंदर की पत्तियाँ खाएँ. इनमें आयरन, कैल्शियम और फोलेट होते हैं जो खून की कमी को रोकते हैं और थकान को कम करने में मदद करते हैं.
- दूध और डेयरी प्रोडक्टस: दूध, दही, छाछ और पनीर आदि का सेवन करना चाहिए. ये प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे सोर्स हैं, जो मांसपेशियों को स्ट्रॉंग बनाते हैं और शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं.
- सूखे मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स खाएँ. इनमें हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है जो दिमाग और बॉडी, दोनों को एनर्जी देता है.
- प्रोटीन: दालें, सोया चंक्स, पनीर और अंकुरित अनाज लें. प्रोटीन कोशिकाओं को रिपेयर करता है और नई एनर्जी बनाने में मदद करता है.
- शहद: यह नेचुरल एनर्जी बूस्टर है. सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.
सही खानपान की आदतें और लाइफस्टाइल में ज़रूरी बदलाव
- वक़्त पर खाएँ
- छोटे-छोटे अंतराल में खाएं
- जंक फूड और तेल वाले खाने से बचें
- पानी खूब पिएं
- कैफीन और चीनी लिमिट में लें
- रेगुलर व्यायाम और योग करें
- पूरी नींद लें
इसे भी पढ़ें:-यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, कशिश वर्मा ने हाई स्कूल में किया टॉप