UK board result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं. आप अगर बोर्ड के रिजल्ट के इंतजार में थे तो आपको इंतजार खत्म हो गया. आप आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.
इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए हुए सेक्शन ‘बोर्ड एग्जाम’ पर जाना होगा.
- इतना करने के बाद आपको बोर्ड एग्जाम 2026 में दिए हुए High school Board Result 2026 या फिर Inter Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा जहां आपको रोल नंबर डालना होगा.
- आप जैसे ही सब्मिट पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा. इसको आप डाउनलोड करके और प्रिंट करवाकर रख लें.
यूके बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट
| रैंक | छात्र-छात्रा का नाम | जगह, स्कूल का नाम | मार्क्स/प्रतिशत |
| 1 | गीतिका पंत | सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर | 490/500 (98.00%) |
| 1 | सुशीला मेहंदीरत्ता | भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर | 490/500 (98.00%) |
| 2 | आर्यन | एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून | 489/500 (97.80%) |
| 3 | वंशिका | सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार | 485/500 (97.00%) |
| 4 | कशिश शर्मा | सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार | 483/500 (96.60%) |
| 4 | तनीषा | सी राजा सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार | 483/500 (96.60%) |
| 4 | नेहा शर्मा | श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर | 483/500 (96.60%) |
| 5 | खुशी कांडपाल | गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर | 482/500 (96.40%) |
| 6 | शिवम मलेथा | गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग | 481/500 (96.20%) |
| 6 | वेदांत पपनोई | आर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा | 481/500 (96.20%) |
| 7 | मिस्बा | एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार | 480/500 (96.00%) |
| 7 | महक | इंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल | 480/500 (96.00%) |
UK Board 10th Toppers 2026: हाई स्कूल के टॉपर छात्र
| रैंक | छात्र-छात्रा का नाम | जगह, स्कूल का नाम | अंक /प्रतिशत |
| 1 | अक्षत गोयल | एमपी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल | 491/500(98.20%) |
| 2 | ईशांत कोठारी | एस.वी.आई.सी.एस चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी | 490/500(98.00%) |
| 2 | भूमिका | जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल | 490/500 (98.00%) |
| 3 | योगेश जोशी | विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर | 489/500 (97.80%) |
| 4 | शशांक पुरोहित | एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल | 486/500 (97.20%) |
| 5 | लविश सिटी | पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार | 484/500 (96.80%) |
| 5 | आदित्य कुमार | विश्वकर्मा कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून | 484/500 (96.80%) |
| 5 | प्रांजल सिंह | एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी | 484/500 (96.80%) |
| 5 | देवेश जोशी | चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल | 484/500 (96.80%) |
| 5 | कंचन जोशी | गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर | 484/500 (96.80%) |
| 6 | आरोही | हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून | 483/500 (96.60%) |
| 6 | रानी | जी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी | 483/500 (96.60%) |
डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं
- आपको बता दें कि आप डिजीलॉकर पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन लोगों को नहीं पता कि डिजीलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करते हैं, उन्हें नीचे दिए हुए तरीके को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले तो आपको डिजीलॉकर को डाउनलोड करके उस पर लॉग-इन करना होगा और एक सिक्योरिटी पिन बनाना होगा.
- इतना करने के बाद आपको ऐप की मेन स्क्रीन पर जाकर सर्च पर क्लिक करना होगा और वहां अपना क्लास डालना होगा.
- इसके बाद आपको वहां एक लिस्ट दिखेगी जिसमें अलग-अलग बोर्ड का नाम दिखेगा और आपको अपने बोर्ड पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर के साथ ही साथ दूसरी जरूरी जानकारी डालनी होगी.
- इसके कुछ ही देर में आपका मार्कशीट ‘Issued documents’ पेज पर अपडेट हो जाएगा.
- इसके बाद आपको अपने मार्कशीट पर टैप करना होगा और फिर आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, बेटी की शादी से घर लौट रहा था परिवार