बुलंदशहर तिहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढ़ेर, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Jeetu Saini Encounter: बुलंदशहर में हुए तीसरे हत्याकांड में पुलिस का एक्शन सामने आया है. खुर्जा सुभाष मार्ग स्थित एक जिम में 25 अप्रैल को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. मुठभेड़ में पुलिस ने हत्याकांड का मुख्य आरोपित 50 हजार का इनामी जीतू सैनी को मार गिराया है., जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है.

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह झाझर मार्ग पर सिकंदरपुर फ्लाइओवर के निकट स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस द्वारा गश्त की जा रही थी. इसी बीच पुलिसकर्मियों को स्कूटी सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए. चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर स्कूटी सवार पहले तो बचाव करते हुए पीछे हटे और कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे. पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरु की. एक बदमाश गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश की पहचान जीतू सैनी निवासी मुहल्ला पंजाबियान के रूप में हुई.

वह सुभाष मार्ग स्थित जिम हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहा था. जिसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. घायल अवस्था में उसे जिसे जटिया अस्पताल लाया गया और वहां से बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक के हाथ में गोली लगी है. जिन्हें भी जाटिया अस्पताल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एसएसपी ने बताया कि मौके से पिस्टल भी बरामद हुई है और फोरेंसिक चेक टीम जांच में जुटी है.

इस तिहरे हत्याकांड में पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपितों को गोली लग चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.।

25 अप्रैल को हुई थी हत्या की वारदात

मालूम हो कि खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में 25 अप्रैल की रात को अमरदीप सैनी उनके तहेरे भाई मनीष सैनी और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में अमरदीप के पिता सरूप की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित जीतू सैनी सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस विवेचना में सोनू सैनी का नाम भी प्रकाश में आया. पुलिस द्वारा रूपेश, नरेश, मयंक, रिंकू, भारत को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है.जेल गए आरोपितों में से मयंक, रिंकू और भारत से भी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *