नौकरी के लिए ये हैं भारत की बेस्ट कंपनियां, करियर ग्रोथ में देखें लिंक्डइन की लिस्ट

Best company in india: भारत में कई कंपनियां हैं, जो अपने कर्मचारियों को आकर्षक सैलरी, सुविधाएं और करियर ग्रोथ के मौके प्रदान करती हैं. इनमें से कई कंपनियां लाखों लोगों को नौकरी देती हैं. ये कंपनियां न केवल अपने कर्मचारियों को बेस्ट फैसिलिटीज देती हैं, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान करती हैं. आइए जानते हैं कि भारत की टॉप 10 एम्प्लॉई कंपनियों (Top 10 Largest Employers in India) में किसके-किसके नाम शामिल हैं.

टॉप 5 में कौन-कौन सी कंपनी है?

  • लिंक्डइन की लिस्ट के मुताबिक इन्फोसिस पहले नंबर पर है.
  • वहीं दूसरे पर एक्सेंचर
  • तीसरे पर अमेजन है.
  • चौथे पर जेपी मॉगर्न चेस है.
  • और पांचवे स्थान पर एसएपी है.

साल 2026 की इस लिस्ट में 10 नई कंपनियों ने जगह बनाई है. इनमें कई बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं जैसे…

  • एसएपी
  • एनवीडिया
  • एचपी
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • सैंडिस्क मार्वेल
  • टेक्नोलॉजी
  • थॉमसन रॉयटर्स

इन कंपनियों के लिस्ट में जुड़ने से साफ हो गया है कि टेक सेक्टर में करियर के मौके लगातार बढ़ रहे हैं.

जानिए नौकरी के लिए कौन से शहर सबसे आगे है?

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु अभी भी भारत का सबसे बड़ा टैलेंट हब बना हुआ है और वहीं इसके बाद हैदराबाद का स्थान है.  इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई भी बड़ी कंपनियों के प्रमुख भर्ती केंद्र बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:-माता अन्नपूर्णा को नाराज कर सकती हैं ये गलतियां, जानें किचन में क्या करें और क्या न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *