Sports: मुंबई इंडियंस IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, टीम अब अपने बचे हुए 4 मैच जीतकर भी 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI का सफर अच्छा नहीं रहा है, जबकि उन्हें रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान बनाया गया था. 3 साल में ही हार्दिक पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. रोहित पिछले कई मैचों में चोट के कारण नहीं खेल रहे थे. पिछले मैच में वह खेले,
हार्दिक पांड्या होंगे MI से अलग
मुंबई इंडियंस अपने इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही है. हालांकि पिछले साल टीम प्लेऑफ तक पहुंच गई थी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस साल 9 में से 7 मैच हारे, सिर्फ 2 ही जीत पाए. इस दौरान MI अपने घर (वानखड़े) पर लगातार 4 मैच हारी, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ.
KKR के साथ जम सकती है हार्दिक की जोड़ी
असल में हार्दिक और कोलकाता एक-दूसरे के लिए अच्छा मेल साबित हो सकते हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने 2024 में IPL का खिताब जीता था. मगर फिर दोनों की राहें अलग हो गई थीं. ऐसे में लगातार 2 सीजन से KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही है, जिन्हें ऑक्शन में शुरुआती राउंड में खरीदा तक नहीं गया था. साथ ही उनकी कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं है. ऐसे में हार्दिक और कोलकाता इस मोर्चे पर एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आज 60 की स्पीड से चलेगी आंधी