आपकी ये पांच बातें बिगाड़ रही हैं बच्चों की आदत, भूलकर भी मत करना ये मिस्टेक

Parenting tips: हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनके बच्चे का भविष्य काफी अच्छा और सफलताओं से भरा हुआ हो, इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए पैरेंट्स हर वह चीज करते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनके बच्चे के लिए जरूरी है. लेकिन, कई बार माता-पिता की छोटी-छोटी आदतें और अनजाने  में की गई कुछ गलतियां बच्चों के मन पर गहरा असर डाल देती है, जिसका असर उनके भविष्य तक दिखाई देता है.

बच्चों पर ज्यादा दबाव डालना 

ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को ऑलराउंडर बनाने के लिए उन पर हर चीज करने का दबाव डालने लगते हैं. इससे उनका आत्मविश्वास कमजोर होता है और वे डर या तनाव में रहने लगते हैं.

उनके सामने गुस्सा करना

कई बार पैरेंटस आपसी झगड़े में इतने व्यस्त हो जानते हैं कि वे भूल जाते हैं कि वे किसके सामने लड़ रहे हैं. ऐसा व्यवहार बच्चों के मानसिक विकास को प्रभावित करता है और वे या तो डरपोक बन जाते हैं या फिर आक्रामक स्वभाव अपना लेते हैं. 

बच्चों की तुलना करना 

‘देखो वो कितना अच्छा है, तुम क्यों नहीं?’-ऐसे वाक्य बच्चों के आत्मविश्वास को तोड़ देते हैं. बार-बार तुलना करने से बच्चे खुद को कमतर समझने लगते हैं और उनके अंदर असुरक्षा, नाराजगी पैदा होती है. ये कड़वाहट धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी ला सकती है.

हर चीज पर कंट्रोल करना

कुछ माता-पिता हर छोटी-बड़ी चीज पर कंट्रोल रखना चाहते हैं- दोस्त, पढ़ाई, शौक सब कुछ. हालांकि उनका इरादा सुरक्षा होता है, लेकिन इससे बच्चे घुटन महसूस करते हैं. ऐसे माहौल में बच्चे या तो चुप हो जाते हैं या फिर छुपकर अपनी जिंदगी जीने लगते हैं, जिससे भरोसा खत्म होने लगता है

दिनचर्या और मोबाइल की आदत पर ध्यान न देना

अनुशासन की कमी बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों के समय, दोस्तों और दिनचर्या पर नजर रखें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें. 

इसे भी पढ़ें:-बंगाल में चुनाव बाद भी हिंसा जारी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंका गया बम, पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *