1600 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा, मास्टरमाइंड महफूज आलम गिरफ्तार

Kanpur: कानपुर पुलिस ने अरबों रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को जाजमऊ इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिर्फ करोड़ों की हेराफेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें हवाला, जीएसटी चोरी जैसे गंभीर एंगल भी शामिल है.

मामला श्याम नगर चौकी क्षेत्र में हुई 24 लाख रुपये की लूटकांड की जांच के दौरान सामने आया. पुलिस जब लूट की रकम और उससे जुड़े खातों की पड़ताल कर रही थी, तभी करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ. जांच में पता चला कि महफूज आलम ने 16 अलग-अलग बैंकों में 100 से ज्यादा खातों का इस्तेमाल कर करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन किया. पुलिस के अनुसार इनमें से लगभग 1600 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के सीधे प्रमाण मिले हैं.

महफूज अली पढ़े-लिखे मजदूरों, पेंटरों और कबाड़ियों को निशाना बनाता था. उनके पैन कार्ड और पहचान पत्रों (Aadhaar आदि) का इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाई जाती थीं. इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड फिरोज खान नाम का एक वकील बताया जा रहा है, जो इन फर्जी जीएसटी फर्मों को कानूनी और तकनीकी रूप से तैयार करवाता था.

इसे भी पढ़ें:-भारत को मिला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम, DRDO ने किया ‘TARA’ का सफल परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *