कोलकाता पुलिस ने ‘X’ पर पीएम मोदी और अमित शाह को किया फॉलो, ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी को किया अनफॉलो

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव का असर अब प्रशासनिक और डिजिटल स्तर पर भी दिखाई देने लगा है. कोलकाता पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है.

वहीं दूसरी ओर, अकाउंट अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय (MHA) के आधिकारिक हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है. 

ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास और अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कम कर दी गई है. भवानीपुर इलाके से बैरिकेड्स भी हटाए जा रहे हैं. हालांकि बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन लगातार हो रहे इन बदलावों ने राज्य की बदलती राजनीतिक तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *