Bengaluru: पीएम मोदी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बने विशेष ध्यान केंद्र ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर गुरुदेव रवि शंकर भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने समाज की शक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज, राजनीति और सरकार से भी अधिक शक्तिशाली होता है। कोई भी सरकार तभी सफल होती है, जब समाज राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाता है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा की प्रशंसा की।