Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो आरोपी बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं. जबकि, तीसरा आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है. लेकिन, वर्तमान यह भी बक्सर में ही रहता है.
बक्सर से विशाल श्रीवास्तव नामक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल STF ने पीए हत्याकांड़ में बक्सर जिले से विशाल श्रीवास्तव नामक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. विशाल श्रीवास्तव को बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के मुफ़स्सिल पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया गया.
बलिया के राज सिंह और मयंक को गिरफ्तार
बाकी दो आरोपियों की पहचान राज सिंह और मयंक के रूप में हुई है. राज सिंह बलिया का रहने वाला है. हालांकि वह बक्सर में ही रहता था. वारदात के बाद राज सिंह अयोध्या में छिप कर रह रहा था. कोलकाता पुलिस और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद राज सिंह को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें:-जहां मन-हृदय की शुद्धि है, वहां प्रभु का होता है प्राकट्य: दिव्य मोरारी बापू