Ballia: नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सुजानीपुर में मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे व मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने किया। इस दौरान हर्ष सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए लगातार कार्य कर रही है। कहा इस पुल निर्माण से सुजानीपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। परिवहन मंत्री के सौजन्य से विधानसभा में में सड़कों, पुलों और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उनका उद्देश्य गांव और शहर के बीच बेहतर संपर्क स्थापित कर आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कहा चुनाव से पूर्व विधानसभा में विकास कार्यों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने हर्ष सिंह आदि का स्वागत किया तथा पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान धर्मेंद्र तिवारी, सुरेश ओझा, अमरीश पांडेय, सुजानीपुर के प्रधान भिखारी मिश्रा, ओझवलिया के पूर्व प्रधान विनोद दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय पाण्डेय, विक्रमा चौबे आदि मौजूद रहे।