प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया गया घर, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Lucknow: सपा नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया. बुधवार सुबह उन्हें अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल ले आया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम हो गया है.  जिसके बाद प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, जहां पर इस वक्त पूरा परिवार मौजूद है. प्रतीक के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है और सपा नेताओं का प्रतीक के घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है.

प्रतीक यादव ने निधन की सूचना मिलने के बाद अपर्णा यादव दोपहर में असम के दौरे से लौटीं. उनके लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर आवास पर पहुंचने से पहले ही मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी आवास पर पहुंचे. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह ही किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में बने पोस्टमार्टम हा‍उस पहुंचे थे. प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दिन 12 बजे से पिपराघाट पर होगा. 

इसे भी पढ़ें:-बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौत, 9 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *