उत्तर में भीषण गर्मी तो दक्षिण में बारिश का कहर, जानें यूपी- बिहार का हाल

Weather news: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत उत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में भीषण लू का प्रकोप देखने को मिलेगा. एमपी के कुछ इलाकों में लू तो वहीं कुछ इलाके में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति देखने को मिलेगी. छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान सबसे अधिक अधिक (45 डिग्री से ऊपर) रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, जबकि पूर्वी हिस्सों में उमस भी महसूस होगी. मौसम विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी मौसम पूरी तरह गर्म रहने वाला है. पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है. हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ सकती है.

उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल-उत्तराखंड (15 से 16 मई): उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. देहरादून और हल्द्वानी में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शिमला, मनाली और धर्मशाला में हल्की ठंडी हवाएं राहत देंगी. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है.

इसे भी पढ़ें:-NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, छात्रों को 5 हफ्तों का मिला समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *