RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगी. भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.
शैक्षिक योग्यता
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आयु तय की गई है. इसके अनुसार उम्मीदवार 10वीं पास के साथ आईटीआई या 10वीं पास के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई/बीटेक होना चाहिए.
आयु सीमा
आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग जैसे OBC, SC, ST और पूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी, आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन फीस उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार तय की गई है. सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 500 जमा करना होगा, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 250 है. इसके अलावा, CBT 1 परीक्षा देने के बाद सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 और 2, सीबीएटी/योग्यता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. प्रत्येक चरण में सफलतापूर्वक पास होने वाले कैंडिडेट्स ही चयन के अगले राउंड में जाएंगे और सभी चरणों में पास होने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से चयनित घोषित किए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- “RRB ALP Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करके लॉगिन आईडी बनाएं.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें.
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
इसे भी पढ़ें:-फोन चार्ज होने में लग रहा ज्यादा समय? इन तरीकों से तेज करें चार्जिंक की स्पीड