हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, बेहद भावुक दिखी अपर्णा

Prateek yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं. प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) अपने परिवार के हरिद्वार पहुंचे.  जहां गंगा नदी में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन किया गया. इस दौरान पूरा परिवार भावुक दिखा.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में प्रवाहित की गईं. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा और उनके साथ शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव भी थे. अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी मौजूद रहे. अस्थि विसर्जन को लेकर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी. परिवार ने बेहद भावुक माहौल में अंतिम धार्मिक रस्में निभाई.

इसे भी पढ़ें:-रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों के लिए आवेदन शुरू, प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *