गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने किया शिलान्यास

Gorakhpur; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के साथ ही खेल और खिलाड़ियों के हित मे एक नई और बड़ी घोषणा भी कर दी. उन्होंने ऐलान किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बगल में रिजर्व कराई गई 60 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. इस अवसर पर भारत सरकार के प्राकृतिक एवं पेट्रोलियम गैस मंत्री हरदीप पुरी, सांसद रवि किशन प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और इंडियन आयल के चेयरमैन भी मौजूद रहें.

30 हजार होगी दर्शक क्षमता
गोरखपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेगा. कुल 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा. इसके मेन ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच होगी. स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14490 दर्शक बैठ सकेंगे.

इसके बगल की 60 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाएंगे. इसमें हर तरह के इनडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वहां हॉकी और अन्य आउटडोर गेम्स भी हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से  इस क्षेत्र में होटल, रेस्त्रां, मार्केट की नई श्रृंखला भी तैयार होगी और बड़ी संख्या में नए रोजगार भी सृजित होंगे.

500 खिलाड़ियों की शीघ्र ही नई सीधी भर्ती

सीएम योगी ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यूपी में अब तक हम लोग 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. साथ ही 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती फिर से निकाली है. इससे बहुत शीघ्र ही जिन्होंने भी ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में मेडल जीते हैं, उन्हें सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

जाति-क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाले आपके हितैषी नहीं

CM योगी ने कहा- गोरखपुर-वाराणसी मार्ग आज से 10 साल पहले तक खराब था. वाराणसी जाने में 7 से 8 घंटे तक लगते थे. आज ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं. विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता. जो लोग जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बांटते हैं, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते.

याद करना जब भी इनके पास सत्ता आई है, उन लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग कर, सब अपने परिवार के लिए किया है. आपके हित के लिए उपयोग नहीं किया है. उन्होंने अपने परिवार, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, गुंडागर्दी के लिए करते रहे हैं. लेकिन डबल इंजन की सरकार आम जन के कल्याण के लिए, विकास परियोजनाओं एवं रोजगार के सृजन के लिए कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-फोन चार्ज होने में लग रहा ज्यादा समय? इन तरीकों से तेज करें चार्जिंक की स्पीड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *