यूपी-बिहार में आसमान से बरस रही आग, बेहाल हुए लोग, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 Weather news: उत्तर भारत मे इस समय  भीषण गर्मी  का प्रकोप लागातार बढ़ता जा रहा है से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से लू चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान सीजन में सबसे अधिक आज दर्ज हो सकता है।

गर्मी का आलम यह है कि न तो दिन में चैन है और न ही रात को सुकून मिल रहा है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी      

  • दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
  • बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • ओआरएस, छाछ, लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें
  • चाय, कॉफी, शराब और कोल्ड ड्रिंक कम पीएं, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी बढ़ती है
  • बासी खाना खाने से भी बचें
  • किसान फसलों की सिंचाई जारी रखें
  • जानवरों को भी धूप से बचाकर छांव में रखें और पर्याप्त पानी देते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *