TMC को बड़ा झटका, दो महीने में पार्टी मुख्यालय को खाली करने का मिला नोटिस

West Bengal: बंगाल में हाल ही के विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार और राज्य की सत्ता खोने के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इसके साथ ही कोलकाता के ईएम बाइपास के किनारे स्थित तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी मुख्यालय तृणमूल भवन को खाली करने के लिए मकान मालिक ने दो महीने का समय दिया है। जानकारी के मुताबिक, भवन के मालिक और ‘मॉडर्न डेकोरेटर्स’ के प्रमुख मोंटू साहा ने तृणमूल भवन को मौखिक रूप से दो महीने के अंदर खाली करने को कहा है।

मोंटू साहा ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव के कारण नही लिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद भवन के बाहर तोड़फोड़ हुई थी, जिससे संपत्ति को नुकसान होने का खतरा है। यह बिल्डिंग अगले 4 सालों से टीएमसी के मुख्य संचालन केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहा था और ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए भी यहाँ अलग कमरे बनाए गए थे。

इस बिल्डिंग को टीएमसी ने उस समय किराए पर लिया था जब 2021 में पार्टी दोबारा सत्ता में आने के बाद अपने तृणमूल भवन का नवीनीकरण (नए सिरे से निर्माण) करवा रही थी। जिसके कारण इस इमारत को केवल दो साल के लिए किराए पर लिया गया था, लेकिन मुख्य कार्यालय का निर्माण पूरा नही हो पाया, जिसके कारण अनुबंध को बढ़ाकर चार साल कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *