आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत, कई घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर  मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक स्पीलर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में बिहार के दारोगा और कैदी सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

कैसे हुई घटना

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकराते हुए बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई. हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए. हादसा इतना दर्दनाक था कि यात्री बस से निकलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरे.  

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के आठ मिनट बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी और राहत बचाव कार्य शुरू किया. औरास पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को एक-एककर बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टर ने बिहार के दरोगा एक कैदी समेत छह को मृत घोषित कर दिया अन्य का इलाज चल रहा है.

मृतकों में बिहार के एसआई और कैदी 

इस दर्दनाक हादसे में एक सब इंस्पेक्टर राम जी राम और एक कैदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 22 लोग घायल हो गए, इनमें तीन सिपाही भी हैं. सिपाही और मृतक सब इंस्पेक्टर बिहार क़े सीवान जिले की पुलिस लाइन में तैनात थे, सभी बंदी छत्रपाल को गवाही दिलाने के लिए गुरुग्राम गए थे. बस से वे वापस सीवान जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *