भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 17राज्यों मे आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Weather change: देश के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    • उत्तर प्रदेश में 27 मई को बारिश का अलर्ट है, जबकि 28 से 31 मई के बीच 70 किमी/घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी-तूफान आ सकता है। फिलहाल लखनऊ, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिन गर्मी रहेगी
    • बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 26 से 29 मई के बीच 70 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। 26 और 27 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट दिया है।
    • राजस्थान में 30 मई तक लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि 28 मई से यहां भी मौसम करवट लेगा और कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है।
    • झारखंड मे 26 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है
    • उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल के कई इलाकों में 28 से 31 मई तक बारिश होगी। 29 मई को पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
    • हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की बारिश के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और  ओले पड़ने की संभावना है।
    •  वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *