गर्मियों में पोर्टेबल एसी का बढ़ रहा ट्रेंड, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, जानें इसकी विशेषताएं

Portable AC: देशभर में गर्मी में लगातार बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही एयर कंडीशनर की मांग भी तेजी से देखने को मिल रही है. हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो किराए के घर में रहने, इंस्टॉलेशन की परेशानियां, ज्यादा बजट की वजह से फ्लैट और विंडो एसी खरीदने से बचते हैं.

ऐसे में अब पोर्टेबल एसी तेजी से लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस एसी को बिना किसी तोड़फोड़ के और भारी इंस्टॉलेशन के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि गर्मियों में पोर्टेबल एसी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.

कैसे काम करता है पोर्टेबल एसी

पोर्टेबल एसी में हाई-कैपेसिटी कंप्रेसर होता है, जो मिनटों में उमस और गर्मी को सोख लेता है. यह एक नली के जरिए कमरे की गर्म हवा को तुरंत बाहर फेंक देता है, जिससे कमरे का तापमान तेजी से गिरता है. इसमें स्लीप मोड, टर्बो कूल और ह्यूमिडिफायर जैसे फीचर्स होते हैं, जो हर तरह के मौसम में आरामदायक ठंडक देते हैं.

पोर्टेबल एसी की खास विशेषताएं
  • इसे लगाने के लिए किसी मैकेनिक की जरूरत नहीं पड़ती, बस एक पाइप को खिड़की के बाहर निकालना होता है और प्लग लगाते ही कूलिंग शुरू हो जाती है.
  • इसके नीचे मजबूत पहिए लगे होते हैं, जिससे आप दिन में इसे लिविंग रूम और रात में बेडरूम में आसानी से खिसका सकते हैं.
  • यह कम जगह घेरता है और आधुनिक घरों के इंटीरियर के साथ पूरी तरह मेल खाता है.
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पोर्टेबल एसी खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि एसी के साथ मिलने वाला एग्जॉस्ट पाइप आपकी खिड़की तक पहुंचने के लिए पर्याप्त हो. अपने कमरे के आकार के अनुसार 1 टन या 1.5 टन का मॉडल चुनें ताकि बिजली की बचत और सही कूलिंग मिल सके. इसके साथ ही मॉडल्स में कंप्रेसर की आवाज जांच कर लें.

इसे भी पढ़ें:-रात को नहीं आ रही नींद, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, मिलेगी जल्द राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *