30 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 30 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन विशाखा नक्षत्र के साथ शिव योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
30 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी भी आपसे प्रभावित रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों को लाभदायक सौदा मिलने के योग हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में किसी शुभ समाचार से खुशी बढ़ सकती है. संतान से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मन प्रसन्न करेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित हो सकता है. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी और साथी की ओर से कोई उपहार या सरप्राइज मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है. आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में अधिक भागदौड़ और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी, क्योंकि कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. किसी भी विवाद में पड़ने से बचें और धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है. व्यापार में किसी बड़ी डील के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा वाले लोगों को पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आज आप नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का भाग्य पूरी तरह साथ देने वाला रहेगा. कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके निर्णयों की सराहना करेंगे. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. नौकरीपेशा वालें लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात भी संभव है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. हालांकि कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ बनी रहेगी. व्यापार में भी विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें और समय पर आराम करें.
तुला राशि
तुला राशि का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका लाभ भी आपको मिलेगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. वाहन सुख मिलने के योग हैं. किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा और दिन उत्साह में बीतेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का दिन शांति और संतोष देने वाला रहेगा. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी छवि मजबूत होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा. हालांकि लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और खानपान पर ध्यान दें.
धनु राशि
धनु राशि का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन सफलता के लिए आपको मेहनत भी खूब करनी होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और भविष्य में उससे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. व्यापार में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. परिवार का माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने वाला है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेने का है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी लगन भविष्य में लाभ दिलाएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से रिश्ते में फिर से मधुरता आ जाएगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से दूरी बनाकर रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शनिवार का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा. मन प्रसन्न रहेगा और आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. हालांकि किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी और मेहनत की सराहना होगी.
मीन राशि
मीन राशि का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी. रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-दिल के लिए हानिकारक है ये चीजें, नहीं किया सुधार तो हार्ट दे देगा जवाब